किसानों के हित में राजस्व मंत्री का फैसला बधाई योग्य है– लालाराम चंद्राकर

0
Share this news

                                    बसंत ध्रुव

कुरूद:– भारतीय किसान संघ धमतरी जिले द्वारा विगत 5 वर्षों से तत्कालीन राज्य सरकार के पास रकबा खसरा त्रुटि सुधार, सिंचित असंचित जमीन, एक फसली दो फसली आदि भूमि संबंधी सुधार के लिए कई बार आवेदन किया गया। चूंकि यह अधिकार एसडीएम कोर्ट को दिया गया था इससे किसानों को कई जगह चक्कर लगाना पड़ता था। वर्तमान राज्य सरकार को भी नव गठन होने के बाद ज्ञापन सौंपा गया था। छत्तीसगढ़ शासन में किसानों के हितैषी राजस्व मंत्री माननीय टंक राम वर्मा द्वारा रकबा खसरा त्रुटि सुधार सहित छोटे-छोटे मामले के लिए अब तहसीलदार को जो अधिकार दिया गया है वह किसानों के हित में लिया गया स्वागत योग्य कदम है। राज्य सरकार के इस फैसले का भारतीय किसान संघ ने स्वागत किया हैं।इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर, ललित कुमार, दुलार सिंह, प्रदीप चंद्राकर, ठाकुर राम साहू, ओंकार चंद्राकर, गौतम साहू, उत्तम साहू, डॉक्टर कपिल पटेल, संत राम साहू, राजकुमार चंद्राकर, रामकुमार सिन्हा, श्रीराम चंद्राकर, दीनानाथ साहू, शत्रुघ्न साहू, रमन साहू, शाहिद सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों