गायत्री प्रज्ञापीठ मोहरा में चालीस दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान यज्ञ संपन्न।

0
Share this news

गुरुर (सजग प्रहरी)।  अखिल विश्व गायत्री परिवार  शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य गुरुदेव युग ऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं स्नेह शलीला ममता मई परम वंदनीया माता जी भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा में प्रति वर्ष अनुसार गुरुपूर्णिमा से श्रावणमासी नित्य यज्ञ एवं 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री मन्त्र जप अनुष्ठान का पूर्णाहुति एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से किया गया। जिसमें  मुख्य यजमान डॉ गोपाल साहू  श्रीमती अनुसूईया साहू, डॉ डी एल गंजीर, श्रीमती उषा गंजीर, डॉ हरिकृष्ण गंजीर श्रीमती रुखमती गंजीर थे। उक्त कार्यक्रम मे यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य श्री चम्पेश्वर साहू जी (प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सह समन्वयक) ने किया।
अवगत हो कि डॉ गोपाल साहू जी का निरन्तर 40 दिवसीय अनुष्ठान का 26 वाँ वर्ष पूर्ण हुआ है, इस अनुष्ठान मे गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के सभी गायत्री परिजनों द्वारा नित्य यज्ञ किया जाता है, यज्ञ मे गांव के अन्य श्रद्धालुजन भी मुख्य यजमान के रूप मे यज्ञ मे भाग लेते हैं। इस अवसर पर श्री चम्पेश्वर साहू जी द्वारा शांतिकुंज का सन्देश विजन 2026 परम वंदनिया माता जी के जन्म शताब्दी की जानकारी एवं विभिन्न मण्डलों का पुनर्गठन तथा रचनात्मक कार्य जैसे बाल संस्कार शाला, वृक्षारोपण एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी दिए, डॉ गोपाल साहू जी द्वारा साधना अनुष्ठान की महत्व एवं उनसे होने वाले मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे पूर्ण जानकारी दी। वहीं सुखित राम नायक जी द्वारा गायत्री परिवार मे संगठित हो कर गुरु कार्य करने की बात कही, अंत मे गायत्री प्रज्ञा पीठ के संयोजक डॉ डी एल गंजीर जी ने इस श्रावनी यज्ञ अनुष्ठान मे अपना अमूल्य समय देने के लिए गायत्री परिवार के सभी लोगों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया और सबसे आग्रह किया कि जब जब ऐसा आयोजन हो तो अपना अमूल्य समय जरूर दिया करें।
आज इस पूर्णाहुति कार्यक्रम मे शंकर लाल साहू श्रीमती जोहनी साहू, दीपक साहू श्रीमती देवला साहू,  सुखीतराम नायक श्रीमती असमत बाई नायक, दानवीर नायक, अजित राम गंजीर, गणेश राम साहू, सालिक राम साहू श्रीमती तोरण बाई साहू, डॉ पवन गंजीर श्रीमती राजकुमारी गंजीर, चोवा राम धनकर, पुनीत राम साहू श्रीमती पुनिया साहू,  देवन्द्र सिन्हा श्रीमती सरोज सिन्हा, चिंता राम साहू श्रीमती सोनिया साहू, श्रीमती रामेश्वरि निर्मलकर, श्रीमती मुरही बाई फूलबाई, श्रीमती ढेला बाई, श्रीमती बिसन्तीन बाई, श्रीमती हेमबाई सिन्हा एवं गायत्री प्रज्ञापीठ मोहारा के सभी परिजन उपस्थित थे। यह जानकारी गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के मिडिया प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर द्वारा दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों