सुनीता संजय साहू की मांग पर विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण बाबत पौने दस करोड़ रुपए की राशि हुआ स्वीकृत।
क्षेत्र के लोगों ने जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू का किया धन्यवाद ज्ञापित।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालोद जिला के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के जर्जर पहुंच मार्गों की नवीनीकरण की मांग उपरांत उक्त सड़कों की पुल पुलिया सहित निर्माण बाबत नौ करोड़ ससहत्तर लाख अठ्ठासी हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद अध्यक्ष गुरूर श्रीमती सुनीता संजय साहू की मांग पर विकास खण्ड के ग्राम ठेकवाडीह से बोहारडीह मार्ग लंबाई 1.30 किलोमीटर, ग्राम सनौद से सांगली मार्ग लंबाई 3.26 किलोमीटर, चूल्हापथरा से करीयाटोला लंबाई 3.10 किलोमीटर के पुल पुलिया सहित नवीनीकरण बाबत मद क्रमांक क्रमशः 3349, 3350 एवं 3352 से वित्त विभाग के निर्देश 15/2025 दिनांक 14/05/2025 द्वारा प्रशासकीय विभाग प्रत्यायोजित अधिकार के अनुसार गठित कमेटी की बैठक दिनांक 30/12/2025 की बैठक में अनुशंसा की गई है। जिसके तहत उपरोक्त मार्गों के लिए क्रमशः 148.18 करोड़ रुपए, 414.04 करोड़ रुपए एवं 415.66 करोड़ रुपए स्वीकृति प्रदान किया गया है। उपरोक्त सड़क लम्बे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अब उपरोक्त सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं राहगीरों को राहत मिलेगी।
उपरोक्त सड़क की पुल पुलिया सहित नवीनीकरण बाबत स्वीकृति प्रदान होने पर क्षेत्र के लोगों ने जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
