देउर मंदिर सामुदायिक भवन गुरुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 73 रक्तदाताओं ने किया दान।

0
Share this news

बालोद जिले में जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जनवरी को प्रातः 09 बजे से देउर मंदिर सामुदायिक भवन में किया गया, जिसमें 291लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए जिसमें 94 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए तथा 73 रक्तदाताओं ने दान किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुर के गणमान्य नागरिक ईशा प्रकाश साहू पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, नंदकिशोर शर्माजी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप साहू जी नगर पंचायत अध्यक्ष, कौशल साहू, सुनीता संजय साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष, रविकांत देशमुख जी के साथ इंचार्ज डॉ सत्यनारायण पांडेय सर, कैंप प्रमुख कमल दास मानिकपुरी जी रेडक्रास सोसायटी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रथम रक्तदाता श्री चूरामन लाल जी रहे। रेडक्रास ब्लड बैंक सोसाइटी रायपुर की टीम का प्रतिवर्ष की भाती विशेष सहयोग रहा ।

रामानंद संप्रदाय की ओर से बालोद जिला से जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू, जिला रक्तदान शिविर प्रमुख भूपेश कुमार निषाद, तहसील प्रमुख गुरुर श्रीमति पंचबति मंडावी, तहसील प्रमुख बालोद  भूखन बघेल, बालोद तहसील सचिव देव कुमार निषाद युवा टीम तेजस्व राव जाचक, भूमिका, छगन बघेल, कुसुम, तोशिका, कुंदन दर्रो, अमित सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों