मानस गान प्रतियोगिता मरका टोला (फतेचंद) में अजय पप्पू मोटवानी को विशिष्ट अतिथि का सम्मान।
कांकेर सजग प्रहरी।
सुप्रसिद्ध समाजसेवी ‘जन सहयोग’ संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को ऐतिहासिक ग्राम मरका टोला (फतेचंद) में विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया था। राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता के दूसरे दिन समाज सेवी पप्पू मोटवानी समाज सेवक, सफल व्यवसायी सम्माननीय राजकुमार फब्यानी जी, करण नेताम, प्रवीण गुप्ता आदि की अपने साथियों के साथ श्रीश्री रामचरितमानस मंच मरकाटोला में गरिमामय उपस्थिति हुई, जिनका आयोजक समिति के सदस्यों ने हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान मानस मंच में अजय पप्पू मोटवानी जी ने चार वृद्ध माताओं को श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया।

इस त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय मानस- गान प्रतियोगिता कार्यक्रम मरकाटोला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने पर मानस मंच की ओर से श्री अजय पप्पू मोटवानी एवं उनके साथियों को हार्दिक धन्यवाद दिया गया।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में विशेषकर कांकेर ज़िले में अजय मोटवानी द्वारा हमेशा सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को अपनी ओर से पूर्ण प्रोत्साहन विगत अनेक वर्षों से दिया जा रहा है, जिनमें राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिताएं गांव- गांव में आयोजित की जाती रही हैं तथा राम चरित मानस-मय वातावरण बनाया जाता रहा है। इन ग्रामों के मानस मंचों से लेकर राज्य स्तरीय तुलसी मानस प्रतिष्ठान तक से अजय पप्पू मोटवानी हमेशा संपर्क में रहते हैं और अपनी ओर से जितना भी हो सके, समय तथा सहायता प्रदान करते हैं। वे अपनी धार्मिक गतिविधियों तथा रामचरितमानस मंचों से अनेक बार सम्मानित हो चुके हैं। इस वर्ष भी उन्हें अनेक मानस मंचों में विशिष्ट अतिथि बनाने तथा संतों- महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति में ग्राम वासियों द्वारा सम्मानित किए जाने का सिलसिला चल रहा है।
