नगर पंचायत गुरुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लामबंद हुए पार्षदगण
शालू देवांगन
कार्यवाही की मांग को लेकर पार्षद गण पहुंचे संचनालाय रायपुर।
बालोद:– बालोद जिला अंतर्गत नगर पंचायत गुरुर में पदस्थ उपयंत्री श्रीमती लक्ष्मी कोठारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तिवारी के कार्य शैली से निर्वाचित पार्षदगण नाराज बताए जा रहे हैं। नाराज पार्षदों के द्वारा अधिकारियों पर शासन से प्राप्त करोड़ों रुपयों की राशि का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किए जाने को लेकर इंद्रावती भवन रायपुर स्थित संचनालय में उचित कार्यवाही बाबत शिकायत किए जाने की जानकारी मिला है।
मामले पर प्रकाश डालते हुए नाराज पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत गुरुर में अधोसंरचना मद से जोगिया तालाब में सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ था जहां पर उपयंत्री श्रीमती लक्ष्मी कोठारी के द्वारा प्रक्रिया को दरकिनार कर मनमाने तरीके से कार्य कराए जाने का लगा है आरोप। इनके द्वारा वर्तमान में 12 लाख रुपए की राशि के कार्य को बिना कोई प्राकलन तैयार किए तथा कार्य स्थल का बिना भौतिक परीक्षण के ही ठेकेदारों को राशि भुगतान किए जाने की जानकारी मिला है। जबकि ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का कोई अता पता नहीं है। वहीं उपयंत्री लक्ष्मी कोठारी की अकर्मण्यता के चलते शासन द्वारा नगर विकास के लिए प्राप्त पर्याप्त राशि के बावजूद नगर पंचायत द्वारा परिषद में प्रस्तावित कई आवश्यक विकास कार्य जैसे तहसील कार्यालय के सामने कांप्लेक्स निर्माण, अंबेडकर चौक पर कांप्लेक्स का निर्माण नही हो पा रहा है। उक्त जगहों पर कांप्लेक्स निर्माण हो जाने से कई बेरोजगार लोगों को रोजगार का मौका मिलता जो कि नही मिल पा रहा है।
पार्षद मुकेश साहू, सोनू लोहले एवं शोभित ओझा ने आरोप लगाते हुए बताया की नगर पंचायत में पदस्थ अधिकारियों की खूब मनमानी चल रही है, कोई भी कार्य नियमानुसार नही चल रहा है, अधिकांश कार्यों में लीपापोती हो रही है। निर्वाचित जन प्रतिनिधि (पार्षद) होने के बाउजुद हमे जरूरत पड़ने पर संबंधित कोई भी दस्तावेज दिखाया नही जाता फलस्वरूप हमे सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेना पड़ता है। मामले को लेकर पार्षदों सहित नगरवासियों में भी भारी नाराजगी एवं आक्रोश बताया जा रहा है।
